सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने ISS को कहा अलविदा, धरती की ओर चला स्पेसएक्स का यान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (12:44 IST)
Sunita Williams news in hindi : अंतरिक्ष में फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ का यान धरती के लिए रवाना हो गया है। बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने स्पेसएक्स यान में सवार होकर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा, जो पिछले वसंत से उनका घर था।
 
यान तड़के ही अनडॉक (अंतरिक्ष स्टेशन से अलग) हो गया और अगर मौसम अनुकूल रहता है तो शाम तक इसके फ्लोरिडा के तट पर उतरने की संभावना है।
 
विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे।
 
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं।
 
विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का हैच खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए। अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया। विलियम्स ने मिशन कंट्रोल से कहा कि यह एक शानदार दिन है। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महाकुंभ में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

Weather Update : ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तेजी से बढ़ा तापमान, यह 3 शहर सबसे ज्यादा गर्म

नागपुर हिंसा पर बोलीं मायावती, किसी की भी कब्र को तोड़ना ठीक नहीं

बिहार के मुंगेर में फिर पुलिस पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

अगला लेख