लंदन ब्रिज आतंकी हमले में दो लोग मारे गए, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (01:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है, जिसमें 2 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की। 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा कि जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।
 
स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने कहा, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेषज्ञ सशस्त्र अधिकारियों ने पुरुष संदिग्ध को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इस संदिग्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
 
सरकारी सूत्र ने बीबीसी से पुष्टि की कि जनता के बीच से घटनास्थल से अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को अब आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है।
 
पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है, जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख