Hanuman Chalisa

सबसे बड़े साइबर हमले के पीछे हैं इस देश का हाथ!

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (17:00 IST)
सोल। वॉनाक्राय रैंसमवेयर के साइबर हमले के कारण दुनियाभर में मची खलबली के बाद अभी और साइबर हमले हो सकते हैं। दक्षिण कोरिया के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यह चेतावनी दी, साथ ही आशंका जताई की इस हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ हो सकता है।
 
पिछले सप्ताहांत 150 देशों के 2,00,000 से ज्यादा कंप्यूटरों पर रेनसमवेयर का हमला हुआ था जिसे इस किस्म का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। शुक्रवार से बैंकों, अस्पतालों और सरकारी एजेंसियों के कंप्यूटर इस हमले के शिकार बन रहे हैं। हैकर उन कंप्यूटरों को खासतौर से निशाना बना रहे हैं जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें वर्चुअल करंसी बिटकॉइन के रूप में फिरौती मांगी जा रही है।
 
सोल की इंटरनेट सिक्युरिटी फर्म हॉरी के निदेशक सिमोन चोई ने बताया कि हाल के हमले में जो कोड इस्तेमाल किया गया है उसमें और उन पिछले हमलों में ऐसे कई समानताएं देखी गई हैं जिनका दोषी उत्तर कोरिया को बताया जा रहा है। इसमें से सोनी पिक्चर्स, सेंट्रल बैंक ऑफ बांग्लादेश पर हुए हमले भी शामिल हैं। सोल पुलिस ने इस हमले के लिए उत्तर कोरिया की मुख्य खुफिया एजेंसी को दोष दिया। उन्होंने और हमलों की आशंका जताई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख