तूफान ने मचाई तबाही, एक दिन में सालभर बराबर बरसात से शहर पर आया मौत का सैलाब..

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (13:06 IST)
यमन में तबाही मचाने के बाद मेकुनु साइक्लोन ने ओमान के तीसरे सबसे बड़े शहर सलालह में भारी तबाही मचाई है। 160 किमी की तूफानी हवाओं के साथ मेकुनु साइक्लोन ने कारण ओमान के सलालाह शहर में एक दिन के अंदर एक साल के बराबर बारिश हुई। 
 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सलालाह शहर में 200 मिली बारिश का अनुमान था, जो शहर की सालाना बारिश से दोगुनी है। परंतु मेकुन साइक्लोन से यहां एक ही दिन में 278 मिली बारिश हो गई, जो सालभर के आंकड़े से भी ज्यादा है। इसके चलते शहर में बाढ़ के हालात बन गए। यहां सड़कें और अंडरपास पानी से भर गए। शहर के कई हिस्सों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। वहीं कई सड़कें पेड़ गिरने से ब्लक हो गईं।
अधिकारिक सूचना के मुताबिक, तूफान के चलते दोनों देशों में मिलाकर 11 लोगों की मौत हुई है, इसमें एक 12 साल की लड़की भी शामिल है। इसके अलावा यमन के सोकोत्रा आइलैंड से 40 लोगों के लापता होने की भी खबर है। इनमें 3 भारतीय, यमनी और सूडानी नागरिक शामिल हैं।
 
सऊदी डेली ओकाज की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के चलते तेज बारिश और जोरदार हवाएं चलीं। ओमान के साथ ही इसका असर सऊदी के अल खारखिर इलाके में रविवार सुबह तक दिखाई दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

सभी देखें

नवीनतम

आंध्र प्रदेश : नाबालिग लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, जानिए क्‍या है मामला...

CNG पर महंगाई की मार, 4 से 6 रुपए किलो तक बढ़ सकते हैं दाम

दिल्ली के रोहिणी में जोरदार धमाका, स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त, फूटा कार का कांच

आतिशी ने बताया, यमुना की सतह पर क्यों जमे जहरीले झाग?

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप

अगला लेख