दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर भड़का चीनी मीडिया

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (15:27 IST)
बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को कहा कि भारत चीन के संयम की सीमा को चुनौती देने के लिए दलाई लामा का कूटनीतिक इस्तेमाल कर रहा है। चीनी अखबार में धमकी दी गई कि हो सकता है भारत ने अपने मूल हितों की रक्षा के बीजिंग के संकल्प का आकलन कम कर के किया है।
 
दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश में तवांग के दौरे पर चीन की यह प्रतिक्रिया सरकारी ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में आई है। ग्लोबल टाइम्स सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रकाशन का हिस्सा है और उसे कट्टर राष्ट्रवादी रुख के लिए जाना जाता है।
 
गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू के कल के बयान के संदर्भ में लेख में कहा गया, चीन ने इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है, लेकिन नई दिल्ली ने दावा किया कि चीन को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। लेख में कहा गया, यह बेतुका है। 
 
रिजीजू ने कहा है कि भारत कभी चीन के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता, एक चीन नीति का सम्मान करता है और इसलिए चीन को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप या दलाई लामा के दौरे का विरोध नहीं करना चाहिए। दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश के दौरे में कोई राजनीति नहीं है। यह पूरी तरह धार्मिक है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख