H1B Visa पर बहस तेज हुई, जानें भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (10:22 IST)
H1B Visa: अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के शपथ ग्रहण समारोह से 3 सप्ताह पहले 'एच-1बी' वीजा (H-1B visa) को लेकर बहस छिड़ गई है जिसके कारण डेमोक्रेटिक (Democratic) और रिपब्लिकन (Republican) दोनों दलों में मतभेद पैदा हो गए हैं। उच्च कुशल पेशेवरों को दिए जाने वाले विदेशी अतिथि श्रमिक वीजा 'एच-1बी' के मुख्य लाभार्थी भारतीय हैं।
 
ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है। उनके 2 करीबी विश्वासपात्रों- टेस्ला के मालिक एलन मस्क और उद्यमी विवेक रामास्वामी भी एच-1बी का समर्थन कर रहे हैं। इन दोनों को नवगठित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया है।ALSO READ: H-1B Visa को लेकर चौंकाने वाली खबर, 50% तक की गिरावट, ट्रंप के पद ग्रहण से पहले टेंशन में क्यों भारतीय
 
यह बोले डोनाल्ड ट्रंप : ट्रंप ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुझे हमेशा से लगता रहा है कि हमारे देश में सबसे सक्षम लोग होने चाहिए। हमें सक्षम लोगों की जरूरत है। हमारे पास ऐसी नौकरियां होंगी, जो पहले कभी नहीं थीं। रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार सहित भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद भी एच-1बी वीजा के समर्थन में सामने आए हैं।
 
ट्रंप के कुछ समर्थकों का कहना है कि एच-1 बी वीजा के कारण अमेरिकियों की नौकरियां खत्म हो रही हैं लेकिन मस्क और रामास्वामी दोनों ने ही एच-1बी वीजा का समर्थन किया है।ALSO READ: ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह
 
बर्नी सैंडर्स ने भी 'एच-1बी' वीजा का विरोध किया : प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने भी 'एच-1बी' वीजा का विरोध किया। सैंडर्स ने कहा कि एलन मस्क और कई अन्य अरबपति कंपनियों के मालिकों ने तर्क दिया है कि यह संघीय कार्यक्रम हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अत्यधिक कुशल अमेरिकी इंजीनियर और अन्य तकनीकी कर्मचारियों की कमी है। मैं इससे असहमत हूं।
 
इस बीच सैंडर्स के पार्टी सहयोगी राजा कृष्णमूर्ति ने मस्क और रामास्वामी का समर्थन करते हुए कहा कि एच-1बी कार्यक्रम दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को आकर्षित करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साध कहा, ट्रंप के साथ मुनीर का भोज भारतीय कूटनीति के लिए बड़ा झटका

ईरान के पास कौन सी हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जिससे खौफ खाते हैं अमेरिका और इजराइल?

पाक सेना प्रमुख मुनीर के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, भारत के कट्‍टर दुश्मन के लिए कह दी बड़ी बात

लाड़ली बहनों को दीपावली से हर माह मिलेंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान

ईरान इजराइल युद्ध में रूस की एंट्री, क्या सीजफायर करा पाएंगे पुतिन?

अगला लेख