जो बिडेन होंगे राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार, ट्रंप को देंगे चुनौती

Webdunia
शनिवार, 6 जून 2020 (18:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका-भारत के बीच मजबूत संबंधों के पैरोकार पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बिडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवारी प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं और अब व्हाइट हाउस की दौड़ में वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।

शुक्रवार रात तक 77 वर्षीय जो बिडेन ने कुल 3,979 प्रतिनिधियों में से 1,991 का समर्थन हासिल कर लिया जिसके साथ वे डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक नामांकन को हासिल करने पात्र बन गए हैं। जो बिडेन बराक ओबामा प्रशासन में वर्ष 2009 से 2017 तक अमेरिका के 47वें उप-राष्ट्रपति रहे।

अगस्त में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा। राष्ट्रपति पद के लिए तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में वे रिपब्लिकन पार्टी के 73 वर्षीय ट्रंप को चुनौती देंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी में बहुसंख्यक प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने के बाद बिडेन ने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास में एक कठिन समय है और इसका जवाब ट्रंप की आक्रामक, विभाजनकारी राजनीति नहीं है।

उन्होंने कहा, देश नेतृत्व चाह रहा है। ऐसा नेतृत्व जो हमें एकजुट कर सके, जो हमें एक साथ ला सके। बिडेन भारत और अमेरिका के संबंधों के हिमायती रहे हैं। 2008 में एक सीनेटर के नाते उन्होंने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु संधि के पक्ष में मतदान किया था।
वे 2013 में भारत आए थे बिडेन की उम्मीदवारी अब केवल औपचारिकता मानी जा रही है क्योंकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बर्नी सेंडर्स ने इस दौड़ से कदम वापस ले लिए हैं और अब दोनों की टीम ट्रंप को हराने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख