Hanuman Chalisa

बोत्सवाना में खदान से निकला 1,000 कैरेट से अधिक वजनी हीरा

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (12:03 IST)
गाबोरोने (बोत्सवाना)। दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा मिला है जिसका वजन 1,000 कैरेट से अधिक है। यह खदान से निकाला गया इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हो सकता है। 
उच्च गुणवत्ता वाला 1,098.3 कैरेट का यह हीरा इस महीने की शुरुआत में ज्वानेंग खदान से निकाला गया।

ALSO READ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना
 
इस खदान पर बोत्सवाना सरकार, देबस्वाना और डी. बीयर्स समूह का मालिकाना हक है। देबस्वाना की कार्यकारी प्रबंध निदेशक लियनेटे आर्मस्ट्रांग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यहां से हम जल्द ही और बड़े हीरे निकाल सकेंगे। इस आकार का हीरा ठीक-ठाक अवस्था में निकाल पाना एक उपलब्धि के समान है।
 
हीरा 73 मिलीमीटर लंबा, 52 मिलीमीटर चौड़ा और 27 मिलीमीटर मोटा है तथा यह कंपनी के 50 साल के इतिहास में खदानों में पाया गया सबसे बड़ा हीरा है। आर्मस्ट्रांग ने बताया कि इससे पहले ज्वानेंग खदान में सबसे बड़ा 446 कैरट का हीरा 1993 में मिला था।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

IAS संतोष वर्मा के बयान का विरोध जारी, नारेबाजी और पुतले जलाए, सरकार ने भेजा नोटिस

चीन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, 11 लोगों की मौत, 2 घायल

अगला लेख