ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर्स की निगरानी में

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (18:50 IST)
Queen Elizabeth News : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ गई है। इसे लेकर डॉक्टर चिंतित नजर आ रहे हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार आज सुबह आगे के मूल्यांकन के बाद महारानी एलिजाबेथ के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी है। वे फिलहाल बाल्मोरल में रह रही हैं।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्टूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं, जिससे उन्हें चलने और खड़े होने में कठिनाई हो रही है। यही कारण है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को मंत्रियों के साथ होने वाली एक तय बैठक को रद्द कर दिया था।
 
बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने कहा कि आज सुबह डॉक्टरों ने महारानी की तबीयत की समीक्षा की और मूल्यांकन के बाद डॉक्टर महारानी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं और उन्होंने सिफारिश की है कि वह चिकित्सकीय देखरेख में रहें।
 
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस  ने कहा कि पूरा देश इस खबर से चिंतित होगा। लिज ट्रस ने ट्वीट कर लिखा- मैं और यूनाइटेड किंगडम के लोग इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख