अजीज अंसारी ने जताई ट्रंप के विचारों को लेकर नाराजगी

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2016 (11:55 IST)
लॉस एंजिल्स। भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी ने अमेरिका के एक प्रमुख अखबार के ‘ऑप-एड’ में प्रकाशित अपने एक लेख में राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अनजान एवं विदेशी लोगों से उनके भय पर नाराजगी जताई है।


 
 
'यूएस मैग्जीन' की खबर के मुताबिक, ‘मास्टर ऑफ नन’ के 33 वर्षीय निर्माता ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में जब फ्लोरिडा के ओरलैंडो में गोलीबारी की घटना में 49 लोगों की हत्या कर दी गई तब से वे अपने माता-पिता व मुस्लिम प्रवासियों को मस्जिदों से दूर रहने के लिए समझाने में लगे हैं।
 
बहरहाल, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में वे लिखते हैं कि यह अहसास कितना भयावह है कि एक अमेरिकी नागरिक को उसके पूजा के तरीके को लेकर सावधान रहने के लिए कहा जाए। 
 
उन्होंने लिखा है कि आज राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड जे. ट्रंप और उनके जैसे अन्य लोग नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, पूर्वाग्रह एक नए स्तर पर पहुंच गया है। यह अंदर तक डराने वाला है और यह लोगों के जीवन, कार्य और अन्य गतिविधियों को प्रभावित करता है। इसने मेरे परिवार के प्रति मेरी चिंता बढ़ा दी है। इसका कोई मतलब नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख