ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के आदेश पर अमेरिका सहित पूरे यूरोप में विरोध प्रदर्शन

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (12:31 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के विरोध में लंदन और पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन की सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पडे। इससे पहले एक अमेरिकी संघीय जज ने भी इस प्रतिबंध को स्थगित कर दिया था।

 
प्रतिबंध के विरोध में सबसे बड़ा प्रदर्शन ब्रिटेन की राजधानी में हुआ, जहां करीब 10,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में 'टेरीजा मे : शेम ऑन यू' का नारा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री की ओर से अमेरिकी नेता को दिए गए समर्थन की निंदा करते हुए लगाया जा रहा था।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने 27 जनवरी को जारी किए अपने शासकीय आदेश में 7 मुस्लिम बहुल देशों- ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों के अमेरिका आने पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी थी।
 
न्यूयॉर्क में भी शनिवार को ट्रंप के आदेश के खिलाफ 3,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता और समर्थक ऐतिहासिक स्टोनवॉल इन के बाहर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं वॉशिंगटन में सैकड़ों लोगों ने एकजुटता दिखाने के लिए व्हाइट हाउस से लेकर कैपिटोल हिल तक प्रदर्शन किया।
 
ब्रिटेन में 18 लाख लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किया। इस याचिका में कहा गया है कि ट्रंप को आधिकारिक यात्रा पर नहीं बुलाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अपमान होगा। यूरोप में करीब 1,000 लोगों ने पेरिस और बर्लिन की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

Severe rainfall alert : दिल्ली में कल बारिश का अनुमान, देश में किन राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने दी जानकारी

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ईरान की मदद को तैयार, अमेरिकी हमलों की निंदा की

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

Israel-Iran War से निर्यातकों को बड़ा झटका, 1 लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका

अगला लेख