Hanuman Chalisa

उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ करना होगा : ट्रंप

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (02:23 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज चेतावनी दी यदि उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन अपना उकसावे वाला बर्ताव जारी रखते हैं तो उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ करना होगा। 
 
उन्होंने किम का मखौल उड़ाते हुए उन्हें ‘रॉकेट मैन’ बताया। उत्तर कोरिया ने इस माह की शुरुआत में एक मिसाइल दागी थी, जो जापान के ऊपर से गुजरी थी। उसने हाइड्रोजन बम का परीक्षण भी किया था, जिसके बाद ट्रंप ने ऐहतियाती सैन्य कार्रवाई की ओर संकेत देते हुए कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं।
 
संरा महासभा में अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने कहा कि धरती पर किसी भी देश की दिलचस्पी इन अपराधियों को खुद को परमाणु हथियारों और मिसाइलों से लैस होता देखने में नहीं है।
 
ट्रंप ने किम जोंग के लिए नए विशेषण का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘रॉकेट मैन खुद अपने लिए और अपने शासन के लिए आत्मघाती बन रहा है। अमेरिका तैयार है, उसमें इच्छाशक्ति है और वह सक्षम है लेकिन मैं उम्मीद करता हूं की इसकी जरूरत ही ना पड़े। संयुक्त राष्ट्र का काम यही है, वह इसके लिए ही है। देखते हैं अब वह इसे कैसे करते हैं।’ 
 
उन्होंने जोर देकर कहा, ‘अब समय आ गया है कि उत्तर कोरिया को यह अहसास हो कि निरस्त्रीकरण ही एकमात्र स्वीकार्य भविष्य है।’ ट्रंप ने कहा कि संरा सुरक्षा परिषद ने हाल में दो मतदान करवाए, जिनमें 15-0 की सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े उपायों को स्वीकार किया गया।
 
ट्रंप ने प्रतिबंध लागू करने के पक्ष में मतदान करने के लिए चीन और रूस समेत सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख