अब इन देशों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, 1 अगस्‍त से होगा लागू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 जुलाई 2025 (22:44 IST)
Donald Trump News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार यूरोपीय संघ (EU) और मैक्सिको पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट किए गए पत्रों में अमेरिका के 2 सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने यूरोपीय संघ को लिखे अपने पत्र में कहा कि अमेरिका का व्यापार घाटा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह शुल्क एक अगस्त से प्रभावी होगा। जवाबी शुल्कों के ज़रिए ट्रंप विश्व व्यापार को नियंत्रित करने वाले नियमों में भारी उलटफेर कर रहे हैं।
 
मैक्सिको के नेता को लिखे अपने पत्र में, ट्रंप ने स्वीकार किया कि मैक्सिको ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों और 'फेंटेनाइल' की आवक को रोकने में मदद की है। हालांकि उन्होंने कहा कि मैक्सिको ने उत्तरी अमेरिका को ‘मादक पदार्थ की तस्करी के मैदान’ में बदलने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।
ALSO READ: ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 35 फीसदी टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होगा
ट्रंप ने यूरोपीय संघ को लिखे अपने पत्र में कहा कि अमेरिका का व्यापार घाटा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ट्रंप ने ईयू को लिखा, हमने यूरोपीय संघ के साथ अपने व्यापारिक संबंधों पर वर्षों तक चर्चा की है, और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमें आपके शुल्क और गैर-शुल्क नीतियों तथा व्यापार बाधाओं के कारण उत्पन्न इन दीर्घकालिक, बड़े और लगातार व्यापार घाटे से दूर होना चाहिए। उन्होंने लिखा, दुर्भाग्यवश, हमारे संबंध पारस्परिकता से कोसों दूर रहे हैं।
 
ट्रंप अपने सहयोगियों और विरोधियों, दोनों के साथ नए शुल्क की घोषणाएं कर रहे हैं, जो उनके 2024 के चुनाव अभियान का आधार है। उन्होंने कहा था कि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की नींव रखेगा। उनका दावा है कि दशकों से अन्य देशों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था का दोहन किया है।
ALSO READ: डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, इराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात
जवाबी शुल्कों के ज़रिए ट्रंप विश्व व्यापार को नियंत्रित करने वाले नियमों में भारी उलटफेर कर रहे हैं। ट्रंप ने शनिवार के पत्रों के साथ अब तक 24 देशों और 27 सदस्‍यीय यूरोपीय संघ पर शुल्क की शर्तें लागू कर दी हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नहीं मान रहे पीटर नवारो, भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को कहा ब्लड मनी

Delhi floods Photos : बाढ़ के बाद बदहाल दिल्ली, तस्वीरों में देखें जिंदगी की सचाई

SIR पर सुप्रीम कोर्ट, आधार स्वीकार करने के लिए निर्देश जारी करे EC

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, चांदी भी हुई सस्‍ती, जानिए क्‍या रहे भाव...

सभी देखें

नवीनतम

VP Polls 2025 : राधाकृष्णन या बी सुदर्शन रेड्डी, कौन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, चुनाव आज

अविश्वास प्रस्ताव हारे फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू, देंगे इस्तीफा

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले, शिवम वर्मा बने इंदौर के कलेक्टर

Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

अगला लेख