सास-ससुर जिस नीति से बने थे अमेरिकी नागरिक, उसी का विरोध करते हैं राष्‍ट्रपति ट्रंप

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (11:40 IST)
न्यूयॉर्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस चेन आव्रजन या पारिवारिक आव्रजन का पुरजोर विरोध करते हैं, अमेरिका की उसी नीति का लाभ लेकर उनके स्लोवानियाई सास-ससुर ने देश की नागरिकता पाई है। अमेरिका की चेन आव्रजन या पारिवारिक आव्रजन नीति के तहत कोई भी व्यस्क अमेरिकी नागरिक अपने रिश्तेदारों के लिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकता है।


न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के माता-पिता एमालिजा और विक्टर कनाव्स को गुरुवार को न्यूयॉर्क के संघीय आव्रजन अदालत में एक निजी समारोह के दौरान अमेरिका की नागरिकता दी गई। इससे पहले मेलानिया के माता-पिता उनके द्वारा स्‍पांसर किए गए ग्रीन कार्ड के सहारे अमेरिका में रह रहे थे। उनके वकील माइकल वाइल्डस ने अखबार को यह जानकारी दी है।

वाइल्डस के अनुसार, एक बार ग्रीन कार्ड मिलने के बाद वे पात्रता के आधार पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या कनाव्स ने चेन आव्रजन के माध्यम से नागरिकता प्राप्त की, वाइल्डस ने कहा, मुझे लगता है। यह बेहद गंदी.. बहुत गंदी दुनिया है।

गौरतलब है कि ट्रंप लगातार चेन आव्रजन या पारिवारिक आव्रजन प्रणाली का विरोध करते रहे हैं। यहां तक कि नवंबर में उन्होंने ट्वीट किया था कि चेन आव्रजन अब बंद होना चाहिए। कुछ लोग आते हैं, फिर वह अपने साथ पूरे परिवार को ले आते हैं, जो बहुत खराब है। यह स्वीकार्य नहीं है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

अगला लेख