परमाणु निरस्त्रीकरण पर किम जोंग को ट्रंप पर भरोसा, जारी रहेगी वार्ता

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (11:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर समझौते को पूरा करने का संकल्प लिया, जो इस बात का संकेत है कि कई सप्ताह के गतिरोध के बाद भी बातचीत की गुंजाइश बनी हुई है।


ट्रंप ने टि्वटर पर लिखा, उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने राष्ट्रपति ट्रंप में अटल भरोसा जताया है। शुक्रिया चेयरमैन किम। हम एकसाथ मिलकर इसे पूरा करेंगे। ट्रंप का यह ट्वीट तब आया है जब कुछ घंटों पहले किम ने सोल के विशेष दूत के साथ वार्ता में परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ 18-20 सितंबर को उत्तर कोरिया में होने वाली शिखर वार्ता के मद्देनजर यह मुलाकात हुई। केसीएनए ने किम के हवाले से कहा, उत्तर और दक्षिण कोरिया को कोरियाई प्रायद्वीप के निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए।

किम से मुलाकात करने वाले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयु योंग ने बताया कि उत्तर कोरियाई नेता ने यह भी कहा कि ट्रंप के प्रति उनके भरोसे में कोई बदलाव नहीं आया है। इस टिप्पणी के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया।

चुंग ने कहा कि किम ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले आधिकारिक कार्यकाल में निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ निकटता से काम करने का इरादा जताया। ट्रंप का कार्यकाल साल 2021 में खत्म हो रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि उत्तर कोरिया के लिए उसके नवनियुक्त दूत स्टीफन बीगन, किम के देश पर बातचीत करने के लिए अगले सप्ताह दक्षिण कोरिया, चीन और जापान जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख