विपक्षी सांसदों से बोले ट्रंप, अमेरिका नहीं बनेगा प्रवासियों का शिविर

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (10:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वह अपने देश को प्रवासियों का शिविर नहीं बनने देंगे।
ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में सोमवार को नेशनल स्पेस काउंसिल की बैठक में यह बात कही।


उन्होंने विपक्षी ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों पर आरोप लगाया कि वे आव्रजन संबंधी कानून के बारे में बातचीत के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में वे उनसे बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका प्रवासियों का शिविर नहीं बनेगा और न ही हमारा देश शरणार्थियों के लिए सुलभ केन्द्र रहेगा।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, प्रवासियों के कारण यूरोपीय देशों की संस्कृति में तेजी से बदलाव आ रहा है और इनके कारण जर्मनी में अपराध की घटनाएं बढ़ रहीं है और यही स्थिति अमेरिका में भी उत्पन्न हो सकती है। उनका देश प्रवासियों का शिविर नहीं बनेगा।
उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को शरण देकर यूरोपीय देशों ने बड़ी गलती की है और बाहर से आए लोगों के कारण यूरोपीय देशों की संस्कृति में तेजी से बदलाव आ रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख