डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (00:00 IST)
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली जिसके साथ ही उनके चार साल के उस कार्यकाल की विधिवत शुरुआत हो गई जिससे लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं। लोगों की उम्मीदों को ही ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘अमेरिका फर्स्ट’ (अमेरिका सबसे पहले) उनकी सरकार का मूलमंत्र होगा और सत्ता वाशिंगटन से जनता को हस्तांतरित की जाएगी।
ट्रंप (70) ने नेशनल मॉल में सर्द मौसम के बीच करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था। उन्होंने अब्राहम लिंकन की बाइबल पर अपन बायां हाथ रखकर पद की शपथ ली और इसके साथ ही वह उस कुर्सी पर आसीन हो गए जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली कही जाती है। प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उनको शपथ दिलाई।
 
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ‘यूएस कैपिटोल’ से दिए अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने देशवासियों से वादा किया कि देश का फिर से ऐसा निर्माण किया जाएगा कि वह ‘वापस सपने संजो सके’ और वहीं ‘अमेरिका फस्ट’ उनके शासन का मूलमंत्र होगा।
 
ट्रंप ने ‘धरती से कट्टरपंथी इस्लामी आंतकवाद का सफाया करने’ का संकल्प लिया और दुनिया को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार दूसरे देशों पर अपना शासन नहीं थोपेगी। उन्होंने अपने 16 मिनट के संबोधन में कहा, ‘‘हम साथ मिलकर अमेरिका और दुनिया की कार्यप्रणाली तय करेंगे जो आने वाली कई वर्षों के लिए होगी। 
 
हम चुनौतियों का सामना करेंगे, हम कठिनाइयों का सामना करेंगे, लेकिन अपना पूरा करेंगे। अपने प्रचार अभियान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की राजधानी में कुछ लोगों ने लंबे समय तक सरकार का फायदा उठाया, लेकिन लोगों को कीमत चुकानी पड़ी। वॉशिंगटन समृद्ध हो गया, लेकिन लोगों ने इसकी समृद्धि को साझा नहीं किया। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

क्यों CNG गाड़ी में गैस रीफिलिंग के दौरान नीचे उतरना है जरूरी, जान लें अपनी सुरक्षा से जुड़ा ये नियम

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई, EC से नया कार्यक्रम जारी करने को कहा

कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पर बवाल, क्या बोली भाजपा?

Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार

जयशंकर ने बताया, भारतीय मछुआरों को क्यों पकड़ता है श्रीलंका, क्या है इसका इमरजेंसी से कनेक्शन?

अगला लेख