ट्रंप बोले, सीरिया से सुरक्षा बलों को जल्द हटाएगा अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (09:57 IST)
रिचफील्ड। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी सुरक्षा बलों को ‘शीघ्र ही’ सीरिया से वापस बुला लिया जाएगा। उन्होंने वाशिंगटन द्वारा पश्चिम एशिया में सात हजार अरब अमेरिकी डॉलर की बरबादी पर भी खेद जताया। 
 
ओहायो में उद्योगों के कर्मियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि कभी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के कब्जे में रहे सभी इलाकों को अमेरिकी बल अपने नियंत्रण में लेने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। ट्रंप ने वादा किया कि हम सीरिया जल्द लौट रहे हैं। अब दूसरे लोगों को ही इसे देखने दें।
 
हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि सीरिया के संबंध में ‍वह जिन ‘अन्य’ की बात कर रहे हैं वह कौन हैं। गौरतलब है कि सीरिया में बशर अल-असद की सरकार को समर्थन देने के लिए रूस और ईरान के सुरक्षा बल बड़ी संख्या में वहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'हम यहां से जल्द लौट जाएंगे, अपने देश जहां से हम हैं, जहां हम जाना चाहते हैं।'
 
सीरिया में चल रहे गृह युद्ध से अलग रहने की कोशिश करते हुए पूर्वी सीरिया में अमेरिका के 2,000 से ज्यादा सैनिक स्थानीय मिलिशिया समूहों के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख