वॉशिंगटन पोस्ट में छप गई ट्रंप के इस्तीफे की खबर, जानिए क्या है सच...

Webdunia
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (15:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कामबंदी से जनजीवन में बुरा असर पड़ रहा है। प्रशा‍सनिक व्यवस्था ठप होने लगी है। यहां तक कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रसोइए समेत स्टाफ से जुड़े कई लोग भी छुट्टी पर चले गए हैं। इस बीच दुनिया के सबसे बड़े अखबारों में से एक वॉशिगटन पोस्ट में छपी ट्रंप के इस्तीफे की एक खबर से बवाल गया।
 
बुधवार को अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की खबर छपी थी। कुछ लोगों ने इस पेपर को विशेष रूप से राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के आसपास और वॉशिंगटन के कुछ अन्य व्यस्त इलाकों में बांटा गया था। देखते ही देखते अमेरिका समेत पूरी दुनिया में यह खबर फैल गई। ट्रंप विरोधी तो इस खबर को देख खुशी से झूम उठे। 
 
हालांकि, थोड़ी देर में ही स्पष्ट हो गया कि डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की खबर फर्जी है। इतना ही नहीं, ये खबर जिस वॉशिंगटन पोस्ट के संस्करण में छपी थी, वह भी फर्जी था। हालांकि, फर्जी समाचार पत्र छापने वालों ने इसकी कॉपी हूबहू नकल की थी। यहां तक कि इसमें अखबार का नाम और लोगो भी असली अखबार की तरह दिखाई दे रहा था।
 
इस अखबार में छह कॉलम में बोल्ड अक्षरों में शीर्षक दिया गया था UNPRESIDENTED। जबकि सब हेड था Trump hastily departs White House, ending crisis’ (अप्रत्याशित : ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा, संकट खत्म)। साथ में चार कॉलम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर भी लगाई गई थी। इस फोटो में ट्रंप सिर झुकाए नजर आ रहे थे। खास बात ये है कि समाचार पत्र में प्रकाशन की तिथि एक मई 2019 लिखी हुई थी।
 
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फर्जी खबर पर वाशिंगटन पोस्ट ने भी इसका खंडन किया है। ट्वीट के जरिए वाशिंगटन पोस्ट ने स्पष्ट किया कि ये फर्जी खबर जिस समाचार पत्र में छपी है, वह नकली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख