Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘रूस-यूक्रेन' विवाद से ट्रंप हुए नाराज

हमें फॉलो करें ‘रूस-यूक्रेन' विवाद से ट्रंप हुए नाराज
, मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (10:24 IST)
वॉशिंगटन। क्रीमिया द्वीप के पास यूक्रेन के तीन नौसैना की जहाजों पर रूस की ओर से कब्जा किए जाने के अगले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मॉस्को और कीव के बीच जो कुछ भी हो रहा है वे उसे पसंद नहीं करते हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वे हमें पसंद नहीं है और उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता स्थिति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे (यूरोपीय नेता) रोमांचित नहीं हैं। हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं।
 
रूस ने सोमवार को पश्चिमी देशों की ओर से कब्जे में लिए गए यूक्रेनी नौसेना के जहाजों और उनके कर्मचारियों को छोड़ने के लिए की गई अपील को नजरअंदाज कर दिया था। रूस ने यूक्रेन पर अपने पश्चिमी सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर, एक जवान शहीद