डोनाल्ड ट्रंप ने WEF के मंच से बताया कैसे खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (22:42 IST)
Donald Trump News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और जल्द ही पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। अगर कीमतें कम होती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।
 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं। राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल के लिए उन्होंने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण की। इसी दिन पांच दिवसीय डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी।
ALSO READ: राष्ट्रपति पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने दिया झटका, पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका
ट्रंप ने कहा, अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है, हमारा देश जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने उन उपायों के बारे में बात की जिनकी उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है तथा अपने दूसरे कार्यकाल में आगे जो कदम उठाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख