Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं योग्यता के आधार पर अमेरिका आएं लोग, दीवार बनाने पर दिया जोर

हमें फॉलो करें डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं योग्यता के आधार पर अमेरिका आएं लोग, दीवार बनाने पर दिया जोर
, गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (15:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर दीवार बनाकर ही अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों को देश में आने से रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर अमेरिका आएं।


ट्रंप ने आव्रजन प्रस्ताव पर व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, हम चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर आएं। हम चाहते हैं कि ऐसे लोग आएं जो हमारे देश में चल रही इन सभी कंपनियों को आगे बढ़ाने में सफलतापूर्वक मदद कर सकें।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अच्छा कर रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हमारे पास कई लोग हैं जिनकी वास्तव में हमें जरुरत है। हमारे देश के इतिहास में यहां न्यूनतम बेजरोजगारी दर है। हमारे यहां 50 से ज्यादा वर्षों से अफ्रीकी अमेरिकी, एशियाई अमेरिकी, हिस्पैनिक अमेरिकी हैं।

ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए सीमा पर एक दीवार बनानी जरुरी है। उन्होंने कहा, हमें दीवार बनानी होगी। हमारे पास किसी तरह का बैरिकेड, स्टील का बैरिकेड होना चाहिए। इसे बना लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में नहीं खुल रहा माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिंग, कंपनी कर रही है मामले की जांच