यदि मुस्लिम समुदाय जानकारी देता तो ओरलेंडो कांड नहीं होता: डोनाल्डो ट्रंप

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2016 (13:59 IST)
वॉशिंगटन। एक और विवादास्पद टिप्पणी करते हुए रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय ऐसी संदिग्ध चीजों की जानकारी देता तो ओरलेंडो जैसी वीभत्स गोलीबारी को टाला जा सकता था। ट्रंप ने कहा कि ओरलेंडो के शूटर उमर मातीन ने हमले से पहले खतरे का संकेत दिया था। आप उसके अतीत को देखिए। मैंने उसके जैसा अतीत किसी का नहीं देखा। उसके स्कूल के रिकार्ड देखिए, आप कई अन्य चीजें देखेंगे। ट्रंप ने बताया कि वह राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के साथ काम कर रहे हैं ताकि एक ऐसी नीति विकसित की जा सके कि संदिग्ध सूची में शामिल लोगों को बंदूक खरीदने की इजाजत नहीं मिले।
इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका को ओरलेंडो जैसी गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए नस्ली आधार पर रिकार्ड रखने (रेसियल प्रोफाइलिंग) के बारे में सोचना शुरू करने की वाकालत की। इस सिलसिले इसराइल और अन्य देशों का उदाहरण देते हुए 70 वर्षीय ट्रंप ने दलील दी कि करने के लिए यह सबसे बुरी चीज नहीं है।
 
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में सीबीएस के फेस द नेशन को बताया, अन्य देश ऐसा कर रहे हैं, आप इसराइल को देखिए और अन्य देशों को देखिए, वे ऐसा कर रहे हैं और वे सफलतापूर्वक कर रहे हैं। और में प्रोफाइलिंग की अवधारणा से नफरत करता हूं लेकिन हमें शुरुआत करनी होगी और हमें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होगा। ओरलेंडो की एक नाटट क्लब में 49 लोगों के गोलीबारी में मारे जाने के एक हफ्ते बाद ट्रंप की यह टिप्पणी आई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्‍वदेशी युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए बनेगा चुनौती

Gold Price : इजराइल-ईरान तनाव बढ़ने से चांदी नई ऊंचाई पर, सोने में भी 540 रुपए की तेजी

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

Coronavirus : महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 61 नए मरीज आए सामने

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

अगला लेख