डोनाल्‍ड ट्रंप और शिंजो आबे के साथ गोल्फ खेलेंगे मत्सुयामा

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (22:52 IST)
टोक्यो। विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर के गोल्फर जापान के हिदेकी मत्सुयामा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अगले महीने गोल्फ खेलेंगे।
         
ट्रंप पांच देशों के एशियाई दौरे के दौरान पांच से सात नवंबर तक जापान की यात्रा पर आएंगे। मत्सुयामा ट्रंप के जापान दौरे के पहले दिन यहां टोक्यो के पास कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गोल्फ खेलेंगे। 
        
मत्सुयामा ने कहा कि जब उनसे इस बारे में संपर्क किया गया तो वे हैरान हो गए, लेकिन विश्व के दो शक्तिशाली देशों के नेताओं के साथ गोल्फ खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा अवसर होगा। 
        
क्योडो न्यूज एजेंसी ने मत्सुयामा के हवाले से बुधवार को कहा, मुझे उम्मीद है कि यह एक काफी रोमांचक मुकाबला होगा और मैं इसे अपनी यादों में समेटना चाहूंगा। मैं उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और उनसे नहीं हारूंगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले टाइगर वुड्स, रोरी मैक्लोरॉय और लेक्सी थॉम्पसन के साथ गोल्फ खेल चुके हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख