Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफ्रीकी राष्‍ट्रपति रामाफोसा से क्यों भिड़ गए ट्रंप? जानिए क्या है पूरा मामला?

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump ramaphosa meet

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 22 मई 2025 (09:44 IST)
Cyril Ramaphosa meets Donald Trump : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में श्वेत किसानों की हत्या के मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा से जमकर बहस हुई। इससे पहले ट्रंप व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्की से भी भिड़ गए थे।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ एक बैठक के दौरान श्वेत किसानों की हत्या का मुद्दा उठाया और उनके देश पर इस मामले को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इस पर कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका से भाग रहे हैं। उनकी जमीन हड़पी जा रही है और कई मामलों में उन्हें मार दिया जा रहा है। रामफोसा ने ट्रंप के आरोपों का खंडन किया और कहा कि हम इसका पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हिंसा बढ़ी है, लेकिन इसका शिकार अश्वेत ज्यादा हुए हैं। श्वेत लोगों की कम हत्या हुई है।
 
इस पर भी ट्रंप का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने बिग स्क्रीन पर एक वीडियो चलवा दिया। ट्रंप ने यह वीडियो सबूत के तौर पर पेश करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हजारों श्वेत किसानों की हत्या हुई है। रामफोसा ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा। यह सही है या नहीं, इसकी जांच करवाएंगे।
 
रामफोसा ने ट्रंप पर कतर के दिए गिफ्ट को लेकर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद दूर करने की कोशिश में है। हालांकि मुझे अफसोस है कि मेरे पास आपको गिफ्ट देने के लिए कोई विमान नहीं है। दरअसल कतर सरकार ने ट्रंप को 3400 करोड़ रुपए का लग्जरी प्लेन गिफ्ट किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर पश्चिम भारत में तूफानी बारिश का कहर, राजस्थान में लू का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?