ट्रंप का रूस को बड़ा झटका, रूस ने दी यह कड़ी प्रतिक्रिया...

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (08:38 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस विधेयक को सीनेट की मंजूरी पिछले सप्ताह ही मिल चुकी है। इन प्रतिबंधों पर रूस ने कड़ी नाराजगी जताई है। 
 
रूस के प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने प्रतिबंधों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका सीधा मतलब है कि अमेरिका ने रूस के खिलाफ पूरी तरह से व्यापारिक युद्ध का एलान कर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि इस विधेयक का मकसद बीते साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखलअंदाजी और यूक्रेन में आक्रामकता के लिए रूस को दंडित करना है। रूस हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी से इनकार करता रहा है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार

NEET मुद्दे को लेकर राहुल गांधी का कटाक्ष, मनोवैज्ञानिक रूप से टूट चुके हैं PM मोदी

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, शराब घोटाले में थे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी

सऊदी अरब में भीषण गर्मी का कहर, 900 से ज्‍यादा मृतकों में 35 पाकिस्तानी हाजी

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा में 2 किशोरियों से बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर रहे NEET परीक्षा पर चर्चा, दिल्ली की भयानक गर्मी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पूछा

योग मानवता के लिए भारत का अनूठा उपहार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Heatwave Death : देश के बड़े हिस्से में जानलेवा बनी लू, 1 मार्च से 20 जून तक 143 लोगों की मौत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग टालने से किया इंकार, NTA और केंद्र को जारी किया नोटिस

अगला लेख