विकीलीक्स ने की ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीतने में मदद

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (20:37 IST)
लंदन। विकीलीक्स द्वारा हिलेरी क्लिंटन की आलोचना करते हुए पोस्ट किए गए दस्तावेजों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई। वायरल हुए ट्वीट के अध्ययन में यह बात सामने आई है।
 
पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आखिर के दो महीनों के दौरान जो ट्वीट किए गए उनमें साफ दिखता है कि सोशल मीडिया पर ट्रंप के मुकाबले हिलेरी को कहीं ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा। शोधकर्ताओं ने कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया में विकीलीक्स से संबंधित पोस्ट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया।
 
ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पिछले साल एक सितंबर से लेकर आठ नवंबर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए ट्वीट का अध्ययन किया है। उन्होंने पाया कि हिलेरी के समर्थन में किए ट्वीट की तुलना में उनके विरोध वाले ट्वीट की संख्या तीन गुनी रही।
 
दूसरी तरफ, ट्रंप के पक्ष और विपक्ष में बराबर ट्वीट हुए। शोधकर्ताओं ने करीब 35,000 ट्वीट का विश्लेषण किया। इन ट्वीट को कुल मिलकार 2.5 करोड़ बार रीट्वीट किया गया था। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान

अगला लेख