दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में लगी आग (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 21 फ़रवरी 2015 (11:43 IST)
दुबई। दुबई के टॉर्च टावर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों आग लग गई। इसे दुबई के सबसे ऊंची रिहाइशी इमारतों में जाना जाता है।  शुक्रवार तड़के इमारत में आग लगते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने इमारत के सारे अपार्टमेंट्स खाली कराए। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
 

इमारत में रहने वाले लोगों के मुताबिक सुबह तड़के 2 बजे आग का अलार्म बजा। आग 51वें फ्लोर पर लगी थी। इमारत के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि 51वें फ्लोर पर लगी आग की चिंगारियां जमीन पर गिर रही थीं।



टॉर्च टावर की ऊंचाई करीब 1100 फुट है। आग लगने की जानकारी मिलते ही इस पर काबू पाने के लिए 10 फायर ट्रक मौके पर पहुंचे। इमारत में करीब 2,000 लोग रहते हैं।



फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज चल रही हवा ने आग बढ़ाने का काम किया। पुलिस ने कहा है आग से कोई मौत या घायल नहीं हुआ है। यह इमारत 2011 में बनकर तैयार हुई थी। इसमें 79 फ्लोर हैं। (एजेंसियां)

(VideoCourtesy: YouTube)
Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Train Hijack : 30 पाक सैनिकों की हत्या, 214 यात्री बंधक, BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रेन हाईजेक से जुड़ा अपडेट

JK के 2 संगठनों पर गृह मंत्रालय का सख्त एक्शन, UAPA के तहत लगाया बैन

मणिपुर में सड़क दुर्घटना में BSF के 3 जवानों की मौत, 13 अन्य जवान घायल

राहुल पर पात्रा की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में हंगामा, बाद में भाजपा सांसद ने अपने शब्द वापस लिए

Pakistan के हिन्दू समूह ने मुल्तान के प्राचीन मंदिर में होली मनाने के लिए सुरक्षा की मांग की