मुस्लिम महिला ने भारतीय चालक की जान बचाई

Webdunia
सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (21:41 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था।
 
गल्फ न्यूज के मुताबिक जवाहर सैफ अल कुमैती (22) अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी, जब उसने रास अल-खैमा में दो ट्रकों में आग लगी हुई देखी और एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी जो अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था।
 
उसने बहादुरी दिखाते हुए अबाया लिबास (कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला लबादे जैसा लिबास) से आग बुझाकर उस भारतीय चालक को आग से बाहर निकाल लिया।
 
खबर के मुताबिक अल कुमैती ने कहा कि आग से घिरे इन दोनों ट्रकों को देखकर वह भौचक्की रह गई थी। उसने आग में फंसे और दर्द से कराहते हुए एक व्यक्ति को मदद के लिए चिल्लाते हुए भी देखा।
 
पुलिस ने घायल शख्स की पहचान हरकिरत सिंह के तौर पर की है। अल कुमैती ने गाड़ी में बैठी अपनी दोस्त से उसका अबाया लेकर आग बुझाई थी। दोनों चालक 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
 
रास अल खैमा पुलिस के एंबुलेस और बचाव विभाग के मेजर तारिक मोहम्मद अल शरहान ने कहा कि वह इस 'महिला' को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करेंगे।
 
खबर में कहा गया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि आबु धाबी में भारतीय दूतावास भी अल कुमैती को सम्मानित करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख