एक हजार अरब प्रजातियों का घर है पृथ्वी!

Webdunia
रविवार, 22 मई 2016 (10:35 IST)
वॉशिंगटन। माइक्रोबियल आंकड़ों के अब तक के सबसे बड़े विश्लेषण के अनुसार पृथ्वी पर संभावित तौर पर 1 हजार अरब प्रजातियों का वास है जिनमें से 99.999 प्रतिशत की खोज अब तक नहीं हो सकी है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने सरकारी, अकादमिक, नागरिक विज्ञान स्रोतों से प्राप्त माइक्रोबियल, पौधों और पशुओं से जुड़े आंकड़ों को जोड़कर यह अध्ययन किया और इस तरह अपने आप में यह सबसे व्यापक अध्ययन सिद्ध हुआ है।
 
इनमें अंटार्कटिका को छोड़कर विश्वभर के सागरों, महाद्वीपों के 35,000 से अधिक स्थानों के 56 लाख सूक्ष्म और गैर-सूक्ष्म प्रजातियों से जुड़े आंकड़े हैं।
 
अमेरिका के इंडियाना विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल फैलो केन्नेथ जे. लोसे ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद प्रजातियों का आकलन करना जीव विज्ञान की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। 
 
उन्होंने कहा कि अब तक हम लोगों के पास प्राकृतिक वातावरण में माइक्रोबियल प्रजातियों की संख्या के सही आकलन को लेकर कोई तरीका उपलब्ध नहीं था। इस अध्ययन का प्रकाशन 'प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' में किया गया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

5G स्मार्टफोन के लिए डायमेन्सिटी 8450 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च

रणथंभौर की रानी एरोहेड: मगरमच्छ का शिकार करने वाली बाघिन, जो हमेशा याद रहेगी

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी

अगला लेख