पृथ्वी की तरह जीवन के लिए उपयुक्त ग्रह मिला

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (14:55 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे एक ग्रह का पता लगाया है जिसका तापमान तरल अवस्था में जल के इसकी सतह पर रहने के लिहाज से उपयुक्त है और हमारे सौरमंडल के बाहर यह ऐसी जगह हो सकती है, जहां जीवन संभव हो।
खगोलविदों के एक अंतरराष्ट्रीय दल को इस ग्रह के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं, जो करीब 4 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है और प्रॉक्सिमा सेंताउरी तारे की परिक्रमा करता है। यह तारा हमारे सौर प्रणाली में सबसे निकटतम है।
 
इस नए संसार को प्रॉक्सिमा बी नाम दिया गया है और यह 11 दिन में अपनी परिक्रमा पूरी करता है। साथ ही इसका तापमान इसकी सतह पर तरल अवस्था में जल के ठहरने के लिहाज से उपयुक्त है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि यह पर्वतीय जगत पृथ्वी से थोड़ा बड़ा है और हमारा सबसे निकटतम गैर-सौरीय ग्रह है। इस अध्ययन का प्रकाशन 'नेचर' नामक जर्नल में हुआ है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख