ठंडे, भूरे रंग के बौने ग्रह पर पानी के बादल होने के प्रमाण

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (21:21 IST)
लॉस एंजिल्स। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से करीब 7.2 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक रहस्यमय, ठंडे, भूरे रंग के  बौने ग्रह पर पानी के बादल होने के प्रमाण पाए हैं। हमारी सौर प्रणाली के बाहर ऐसे बादलों का पहली बार पता चला है।
भूरे रंग का बौना ग्रह ‘‘डब्ल्यूआईएसई 0855’’ वर्ष 2014 में अपनी खोज होने के बाद से ही खगोलविदों  को आकषिर्त कर रहा है। हमारी सौर प्रणाली के बाहर मिला यह सर्वाधिक ठंडा ग्रह है। सैन्टाक्रूज स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हवाई में जेमिनी नॉर्थ टेलीस्कोप का उपयोग कर डब्ल्यूआईएसई 0855 का एक इन्फ्रारेड हासिल करने में सफलता पाई है जिससे इस ग्रह की संरचना और उसकी रसायनिक स्थिति की एक झलक मिलती है।
 
अब तक मिली जानकारी में पानी के बादलों या पानी की बर्फ के अस्तित्व के बारे में पुख्ता प्रमाण मिले  हैं। यूएस सैन्टाक्रूज में सहायक प्रोफेसर एंड्रयू स्केमर ने बताया ‘‘हमें लगता है कि ठंडे ग्रह में पानी के  बादल होने चाहिए और यह (डब्ल्यूआईएसई) इस बात का बेहतरीन प्रमाण है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख