चीन में भूकंप के बाद 350 लोगों को बाहर निकाला

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2016 (17:07 IST)
बीजिंग। चीन में भूकंप की आशंका वाले शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र स्थित अक्तो काउंटी में पिछले सप्ताह 6.7 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के झटकों के बाद सेना ने करीब 350 लोगों को वहां से बाहर निकाला। भूकंप के चलते 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा।
 
सेना के रेजीमेंट ने एक बयान में कहा कि भूकंप के तुरंत बाद पास के सैन्य रेजीमेंट से 20 से अधिक सैन्यकर्मी पहुंचे थे। शनिवार को बचाव दल के साथ अन्य 45 कर्मी और जुड़े और भूकंप के केंद्र रहे स्थान के निकट स्थित गांव में तंबू, भोजन और दवाइयां पहुंचाईं। रेजीमेंट ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित इलाकों के लोगों को ऑक्सीजन और रजाइयां भी भेजीं।
 
गत शुक्रवार को जिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में अक्तो काउंटी में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार 120 से अधिक नागरिक सेना ने वहां रहने वाले लोगों की बर्फ हटाने और उनकी संपत्तियों के स्थानांतरण में मदद की।
 
भूकंप के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दक्षिणी शिनजियांग में रेलवे के खंडों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। 6 घर ऐसे थे जिनमें या तो दरार पड़ गई थीं या फिर वे ढह गए थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख