इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (22:07 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित पालू शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई है। 
 
अमेरिकी भूगर्भिक सर्वे ने सोमवार को बताया कि पालू से 130 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।    
 
अमेरिका के भूगर्भ विज्ञानी के अनुसार यह भूकंप 9 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर 10:35 बजे (14.35 जीएमटी), पालू  शहर के 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया है। पूर्वोत्तर के पालू के बाहरी इलाके में रहने वाले मोहम्मद गुंटूर ने कहा कि उसने भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया है।  

भूकंप के झटके के बाद यहां के लोग काफी डरे हुए हैं और संभावित खतरें को देखते हुए घरों से बाहर जमा हो गए हैं। ऐहतियात के रूप में बिलजी आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।  इंडोनेशिया प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' पर बैठा हुआ है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जिससे लगातार भूकम्प और ज्वालामुखी गतिविधि होती है। आज का भूकंप इसी गतिविधि का एक हिस्सा है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख