भूकंप से हिला इंडोनेशिया, एक घंटे में 2 झटके महसूस किए गए

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (16:17 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में पिछले एक घंटे में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। हालांकि इस भूकंप में फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र लाइवुई से 106 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में था।

खबरों के मुता‍बिक, देश में एक बार फिर से भूकंप के ये झटके स्थानीय समय शाम सवा 4 बजे महसूस किए गए। इस बार ये भूकंप 6.1 की तीव्रता से आया। भूकंप के ये झटके पिछले एक घंटे में 2 बार महसूस किए गए हैं। लेकिन राहत की बात है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ALSO READ: जापान के फुकुशिमा प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
हालांकि इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने जावा भूकंप के प्रभाव के कारण सुनामी से इनकार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले 14 सितंबर को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था, जब देश के कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी।

इसी तरह पिछले महीने 2 अगस्त को भी यहां भूकंप आया था। इसमें कम से कम 4 लोगों की जान चली थी और 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये भूकंप जावा के द्वीप के पास बैंटन प्रांत में आया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

पति सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग खेली थी होली, बेवफाई और धोखे की दारुण कथा

18 भाजपा विधायक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित, जानिए क्‍या है मामला...

त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3 फीसदी का इजाफा

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौर में, पूर्व विदेश मंत्री ने की बातचीत की वकालत

जज यशवंत वर्मा के तबादले पर वकीलों ने उठाया सवाल, कहा- गंभीर मामला, इस्तीफा लेना चाहिए

अगला लेख