नेपाल में फिर भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (08:34 IST)
Nepal earthquake : नेपाल में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। इधर अफगानिस्तान में भी देर रात भूकंप आया। इससे पहले शुक्रवार को आए भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। भूकंप की वजह से अब तक 157 लोग मारे जा चुके हैं जबकि दर्जनों घायल हो गए। यह नेपाल में 2015 के बाद से सबसे विनाशकारी भूकंप था।
 
नेपाल में आठ साल में आए सबसे भीषण भूकंप के एक दिन बाद शनिवार को नेपाल में 4.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर जाजरकोट जिले में यह झटका दर्ज किया गया।
 
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप के बाद का झटका 4.2 तीव्रता का था और इसका केंद्र रामिदंडा था। यह झटका शुक्रवार रात आए भूकंप के बाद महसूस किया गया।
 
नेपाल के साथ ही अफगानिस्तान में भी आज भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से लगभग 328 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

सेना और राजनीतिक पार्टियों के आगे झुके मोहम्मद युनूस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव

Nissan Magnite CNG हुई भारतीय बाजार में लॉन्‍च, जानिए क्या हैं फीचर्स

जैव विविधता पर कविता : मैं अब भी प्रतीक्षा में हूं

Odisha : कालाहांडी में जादू टोने के शक में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहा है मध्यप्रदेश

अगला लेख