Publish Date: Thu, 25 Apr 2019 (14:16 IST)
Updated Date: Thu, 25 Apr 2019 (14:38 IST)
वॉशिंगटन। नासा द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर ‘इनसाइट’ ने पहली बार मंगल पर संभवत: भूकंप दर्ज किया है। लैंडर के भूकंपमापी यंत्र ‘साइस्मिक एक्सपेरिमेंट फॉर इंटीरियर स्ट्रक्चर’ (एसईआईएस) ने छह अप्रैल को कमजोर भूकंपीय संकेतों का पता लगाया। जानिए मामले से जुड़ी 5 खास बातें...
- मंगल ग्रह के भीतर से भूकंपीय संकेत मिले हैं और ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले सतह के ऊपर के वायु जैसे कारकों के कारण भूकंपीय संकेत मिलते थे।
- संकेत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अब भी डेटा की जांच कर रहे हैं।
- अमेरिका में नासा की ‘जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी’ में ‘इनसाइट प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर’ ब्रूस बैनर्डट ने कहा, 'इनसाइट से मिली पहली जानकारियां नासा के अपोलो मिशन से शुरू हुए विज्ञान को आगे बढ़ाती हैं।'
- इस घटनाक्रम ने बाद अब मंगल पर भूकंप विज्ञान में वैज्ञानिकों की दिलचस्पी बढ़ जाएगी।
- ‘इनसाइट’ को 26 नवंबर 2018 को लांच किया गया था। छह अप्रैल को इसका मंगल पर 128वां दिन था।