गजब! आठ साल की बच्ची हर महीने कमाती है 76 लाख (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2017 (14:19 IST)
वॉशिंगटन। चार्ली अपने इस चैनल पर बेकिंग टिप्स देती है और ऑट्रिगर मीडिया के हिसाब से यह चैनल हर महीने औसतन 1 लाख 27 हजार 777 डॉलर यानी कि लगभग 76 लाख 20 हजार रुपए कमाता है। विदित हो कि चार्ली की उम्र आठ वर्ष की है और एश्ली उसकी छोटी बहन है जो कि टेस्टर का काम करती है। दोनों मिलकर यूट्‍यूब पर अपना कुकरी शो चलाती हैं।
 
जहां एक तरफ लोग नौकरी पाने के लिए डिग्रियां, ट्रेनिंग और न जाने कितने इंटरव्यू का सामना करते हैं, वहीं एक आठ वर्षीय बच्ची यूट्यूब के जरिए ही हर महीने करीब 76 लाख रुपए कमा लेती है। यूट्यूब के यह स्टार्स इन दिनों किसी हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं, फिर चाहे बात पॉपुलेरिटी की हो या इनकम की।
 
एनऐज ने हाल ही मासिक आमदनी के हिसाब से टॉप यूट्यूब स्टार्स की सूची तैयार की थी। यह डेटा ऑट्रिगर मीडिया ने जमा किया था जिसमें टॉप-अर्निग चैनल्स को दो जॉनर्स में बांटा गया था- ब्यूटी और स्टाइल, फूड और कुकिंग। फूड एंड कुकिंग जॉनर में आठ साल की बच्ची चार्ली के चैनल चार्ली क्राफ्टी किचन को आमदनी के लिहाज से पहले स्थान पर रखा गया है।
 
चार्ली अपने इस चैनल पर बेकिंग टिप्स देती है। इस चैनल को हर महीने औसतन 29 मिलियन व्यूज मिलते हैं। चार्ली ने अपने वीडियो वर्ष 2012 में शूट करने शुरू किए थे। तब वह 6 साल की थी। उसकी पांच वर्षीय बहन एश्ली शैफ टैस्टर का किरदार निभाती है।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को कहा आधुनिक दुर्योधन, राज ठाकरे का नाम लेकर साधा निशाना

Pope Francis : ब्यूनस आयर्स से रोम तक, पोप फ्रांसिस के जीवन की प्रमुख घटनाएं

हिंदुओं से नफरत करती हैं ममता बनर्जी, भाजपा का सनसनीखेज आरोप

अमेरिका के वार से तिलमिलाए चीन की नई चाल, हांगकांग से जुड़े मुद्दे पर बड़ा फैसला

अगला लेख