अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (08:38 IST)
सान साल्वाडोर। अल साल्वाडोर के न्यायाधिकरण ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को गबन और धनशोधन के आरोप में 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
 
न्यायाधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति को जनता की 30 करोड़ डॉलर धनराशि के धनशोधन और गबन का दोषी पाया। पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा कि साका इसी वर्ष अपनी सजा को कम करवाने के लिए से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
 
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने और दूसरों के लिए जनता के पैसे का गबन किया। अपनी पूर्व पार्टी के लिए उन्होंने 70 लाख डॉलर की राशि ली।
 
आदेश के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को गबन के पांच और धनशोधन के लिए अन्य पांच वर्षों की सजा दी गई। उनको राज्य को 26 करोड़ डॉलर लौटाने का भी आदेश दिया गया है। न्यायालय ने साका सरकार के छह पूर्व अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के नेटवर्क में भागीदार बनने के आरोप में तीन से लेकर 16 वर्ष की सजा सुनाई है।
 
साका वर्ष 2004-2009 तक सत्ता में रहे थे। अक्टूबर 2016 में उनको उनके बेटे के शादी समारोह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

अगला लेख