आग को बेअसर करने वाली ईंटें बनाएंगे एलन मस्क

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (17:34 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क खास तरह की ईंटें बना रहे हैं जोकि जल्द ही लोगों को कम कीमत में फैशनेबल घर बनाने के लिए उपलब्ध कराएंगे। इन ईंटों को दुनियाभर में बेचा जाएगा। मस्क ने खुद कई ट्विट्स के जरिए इन ईंटों की खासियत के बारे में बताया है। उनका कहना है कि इन ईंटों को LEGO (लेगो) की तरह एक के ऊपर एक चिपकाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इन ईंटों के जरिए एक दिन से थोड़ा ज्यादा वक्त में आसानी से घर की बाहरी दीवार को खड़ा किया जा सकता है और समूचे घर को एक या दो दिन में बनाया जाएगा।
 
ईंटों पर नहीं होगा आग का असर
 
मस्क ने इन ईंटों को अपना नया व्यापार बताया है। उन्होंने लिखा है कि ये ईंटें सुपर स्ट्रांग यानी काफी शक्तिशाली होंगी। वजन की बात करें तो ये बेहद हल्की होंगी। इन ईंटों पर आग का कोई असर नहीं होगा। मस्क ने लिखा है कि उनकी ये ईंटे 'फ्लेमप्रूफ' होंगी और इन ईंटों को डिजाइन प्राचीन मिस्र से प्रभावित होगा।
 
हालांकि मस्क ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इन ईंटों को कब से बेचा जाएगा? लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि जल्द ही इन ईंटों को मार्केट में उतार दिया जाएगा, यानी ये ईंटे उपलब्ध हो जाएंगी। इन ईंटों को मस्क की बोरिंग कंपनी बना रही है।
 
विदित हो कि मस्क की ही बोरिंग कंपनी अमेरिकी शहरों में वैक्यूम-पावर्ड हाइपरलूप भी बना रही है। यह वैक्यूम पावर्ड हाइपरलूप लॉस एंजिल्स और शिकागो जैसे शहरों में बनाए जाएंगे। 2016 में जब एलोन मस्क ने लॉस एंजिल्स को ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाने के लिए जमीन के नीचे एक टनल नेटवर्क बिछाने की घोषणा का ट्वीट किया। 
 
उस वक्त दुनिया को लगा था कि मस्क मजाक कर रहे हैं, लेकिन जनवरी 2017 में जब मस्क ने जमीन के नीचे खुदाई का काम शुरू होने की घोषणा की तब दुनिया को उनकी इस नई कंपनी के बारे में पता चला। मस्क अपनी इस बोरिंग कंपनी के तहत जमीन के नीचे नेटवर्क बिछाकर लॉस एंजिलिस के ट्रैफिक को कम करना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं

LIVE : अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

अगला लेख