Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मस्क ने बनाई नई अमेरिका पार्टी, कहा लोगों को खोई हुई आजादी वापस दिलाएगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Elon Musk

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , रविवार, 6 जुलाई 2025 (08:04 IST)
Elon Musk new political party : दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अपनी नई 'अमेरिका पार्टी' बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी लोगों को खोई हुई आजादी वापस दिलाएगी।
 
एलन मस्क ने ‘अमेरिकन पार्टी’ के गठन का एलान तो कर दिया है, लेकिन अब तक ये साफ नहीं किया कि उनकी पार्टी आगे क्या रणनीति अपनाएगी। नई पार्टी के गठन से अमेरिका में राजनीतिक हलचल जरूर तेज हो गई है। 
 
एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जब देश को बर्बाद करने वाली बेवजह की खर्चीली नीतियां बनाई जाती हैं, तब असल में हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे होते हैं, ना कि लोकतंत्र में। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में लोगों के पास असली राजनीतिक विकल्प नहीं बचे हैं। इसी वजह से वो अपना राजनीतिक दल यानी ‘अमेरिकन पार्टी’ लेकर आए हैं।
दरअसल, मस्क ने कुछ दिन पहले एक्स पर एक पोल करवाया था। उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए। इस पोल में 65 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया। इस पर मस्क ने कहा कि दो-एक के अंतर से आप लोगों ने नई पार्टी चाही है और अब आपको ये मिल रही है।
 
गौरतलब है कि एलन मस्क ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वन बिग ब्यूटीफुल बिल को संसद की मंजूरी मिलती है तो वे नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। इस बिल को अमेरिकी कांग्रेस ने 4 जुलाई को पास किया। इसके बाद ट्रंप की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन गया। मस्क ने इस बिल को देश के लिए नुकसानदायक बताया है। उनका कहना है कि ये बिल देश के खजाने पर बोझ बढ़ाएगा और अमेरिका को कर्ज में डुबो देगा।
edited by : Nrapendra Gupta
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: BRICS समिट में भाग लेने ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी