मस्क की कंपनी स्पेस एक्स को झटका, अंतरिक्ष यान बना आग का गोला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (10:46 IST)
Elon Musk starship news in hindi : एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसने लॉन्च के कुछ मिनटों के बाद ही अंतरिक्ष में अपने स्टारशिप रॉकेट से संपर्क खो दिया। बताया जा रहा है कि स्टारशिप क्रेश हो गया। इस वर्ष कंपनी के स्टारशिप की लगातार यह दूसरी विफलता है।
 
स्टारशिप ने टेक्सास से उड़ान भरी थी। इसका लक्ष्य अंतरिक्ष में कुछ सैटेलाइट्स को छोड़कर वापस पृथ्वी पर लौटना था। स्पेसएक्स ने प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप पर नियंत्रण खो दिया। इसके कारण इंजन बंद हो गए, जैसा कि कंपनी के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया।

स्पेसएक्स ने गुरुवार को एक और विशालकाय ‘स्टारशिप रॉकेट’ की उड़ान का परीक्षण किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद रॉकेट का संपर्क टूट गया और यान नीचे गिरकर टूट गया। इस बार, रॉकेट के जलते हुए मलबे को फ्लोरिडा में आसमान से गिरते देखा गया। हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चला कि अंतरिक्ष यान की स्व-विनाश प्रणाली के कारण रॉकेट फटा या इसका कोई और कारण था।
 
‘स्टारशिप’ लगभग 150 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया था। 403 फुट का रॉकेट टेक्सास से प्रक्षेपित हुआ था। ‘स्टारशिप’ के जरिए चार छद्म उपग्रहों को तैनात किया जाना था।
 
इसके कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के निकट शाम के आसमान में अंतरिक्ष यान का आग के गोले जैसा मलबा दिखाई दिया।
 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख