Hanuman Chalisa

कोविड प्रतिबंधों के विरोध में कनाडा में प्रदर्शन, पीएम ट्रुडो ने लगाया आपातकाल

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (14:58 IST)
ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में ओटावा को पंगु बनाने वाले और सीमा पार यातायात को बाधित करने वाले ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों के प्रदर्शन से निपटने के लिए आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया है।
 
ट्रुडो ने सेना का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार किया और कहा कि आपातकालीन कदम निश्चित समय सीमा के लिए उठाए जाएंगे, भौगोलिक आधार पर लागू किए जाएंगे और जिस खतरे से निपटने के लिए उन्हें लागू किया गया है, वे उसके अनुपात में एवं तार्किक तरीके से लागू किए जाएंगे।
 
ट्रुडो प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सेना बुलाने की अपील को अब तक खारिज करते आए हैं। बहरहाल उन्होंने यह कहा था कि अन्य सभी विकल्पों पर गौर किया गया है।
 
ट्रकों और अन्य वाहनों में हजारों प्रदर्शनकारियों ने ओटावा की सड़कों को पिछले दो सप्ताह से बाधित कर रखा है। ये प्रदर्शनकारी कोविड-19 टीका लगवाने की अनिवार्यता और महामारी के कारण लागू अन्य प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं।
 
ट्रकों के काफिले ने ओंटारियो में विंडसर को अमेरिकी शहर डेट्रॉइट से जोड़ने वाले एम्बेसडर ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच ऑटो पार्ट्स तथा अन्य उत्पादों का आयात-निर्यात बाधित हो गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख