इमरान खान के विमान की न्यूयॉर्क में आपात लैंडिंग

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (10:55 IST)
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के बाद अमेरिका यात्रा से स्वदेश लौट रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को यहां वापस आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि खान के विमान में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया जा रहा है। 'जीयो न्यूज' के मुताबिक खान को अब पूरा दिन न्यूयॉर्क में रहना पड़ेगा तथा तकनीकी खामी के दुरुस्त होने के बाद ही वे उड़ान भर सकेंगे। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि तकनीकी खराबी को कब तक दुरुस्त किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि खान संयुक्त राष्ट्र महासभा की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने महासभा की बैठक से इतर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों एवं नेताओं से भी मुलाकात की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख