Hanuman Chalisa

फ्रांस में मैक्रोन को मिला भारी बहुमत

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2017 (10:33 IST)
पेरिस। फ्रांस के संसदीय चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की पार्टी लॉ रिपब्लिक एन मार्श और सहयोगी डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

मध्यमार्गी मैक्रोन इसी साल मई में हुए राष्ट्रपति चुनावों में देश के पहले युवा राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्हें 66.06 प्रतिशत मत हासिल हुआ था। मैक्रोन की पार्टी सालभर पहले ही अस्तित्व में आई थी और इसके कई सदस्यों ने पहले किसी सरकारी पद पर काम नहीं किया था।

3 मतदान सर्वेक्षणों में मैक्रोन की रिपब्लिक एन मार्श और उसके सहयोगी दल 577 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 355 से 365 सीटें जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले ऐसे अनुमान लगाए गए थे कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कंर्जेवेटिव रिपब्लिक और उसके सहयोगी दलों को 125 से 131 जबकि सोशलिस्ट पार्टी और उसके घटक दलों को 41 से 49 सीटें मिल सकती हैं।

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष कैथरीन बार्बाडू ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास अब साफतौर पर नेशनल असेंबली में बहुमत है और अब फ्रांस के लोगों से इमैनुएल मैक्रोन ने जो वादे किए थे, वे उन्हें पूरा कर सकेंगे।

इस बीच दक्षिणपंथी पार्टी फ्रंट नेशनल की नेता मैरीन ले पेन ने देश के संसद चुनाव में पहली बार जीत हासिल की है। मैरीन राष्ट्रपति चुनाव में भी उतरी थीं लेकिन उन्हें 33.94 फीसदी वोट मिले थे। मैरीन के साथ नेशनल फ्रंट के 7 और उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख