अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर, 8 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (16:55 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि 8 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
सुरक्षा बलों ने यहां बयान जारी कर बताया कि खोस्त प्रांत के नादिर शाह कोट जिले में शनिवार सुबह राष्ट्रीय सेना विशेष अभियान कोर के अभियान में 2 हक्कानी आतंकवादी मारे गए जबकि 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आतंकवादियों को स्थानीय सैन्य शिविर ले जाया गया है।
 
तालिबान से जुड़ा हक्कानी नेटवर्क पूर्वी प्रांतों तथा राजधानी में सक्रिय है। इस आतंकवादी संगठन ने सुरक्षा बलों के खिलाफ कई सनसनीखेज हमलों को अंजाम दिया है।
 
बयान के मुताबिक विशेष सुरक्षा बलों ने गजनी प्रांत के नावा जिले में 2 तालिबान आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम पड़ोस के नांगरहार प्रांत के शेर्जाद जिले में सुरक्षा बलों की ओर किए गए हवाई हमले में 8 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
 
अफगान सुरक्षा बलों ने नाटो नीत गठबंधन सेना के सहयोग से आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी और हवाई कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत सुरक्षा बलों ने यह कामयाबी हासिल की है। आतंकवादी संगठनों ने अभी तक सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख