Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के समर्थन वापस लेने के बाद यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन पर करेंगे आपात बैठक

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं को लिखे एक पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप एक स्पष्ट खतरे का सामना कर रहा है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ursula von der Leyen

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ब्रसेल्स , गुरुवार, 6 मार्च 2025 (11:55 IST)
EU leaders meeting: यूरोपीय संघ के नेता अपने सैन्य बजट को शीघ्र बढ़ाने के तरीकों पर सहमति बनाने के लिए गुरुवार को आपात बैठक करने की योजना बना रहे हैं। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को रोके जाने तथा यह संकेत दिए जाने के बाद हो रही है कि यूरोप को अपनी सुरक्षा का ध्यान स्वयं रखना होगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं को लिखे एक पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप एक स्पष्ट खतरे का सामना कर रहा है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा।ALSO READ: जेलेंस्की के साथ खड़ा हुआ यूरोप, ट्रंप के साथ बहस के बाद क्या बोले यूक्रेन के राष्‍ट्रपति?
 
अमेरिका ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन वापस ले लिया : महज 1 महीने में ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा साझेदार के रूप में अमेरिका की विश्वसनीयता की पुरानी धारणाओं को पलट दिया है। उन्होंने रूस से बातचीत की है और यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन वापस ले लिया है।ALSO READ: जेलेंस्की से तीखी बहस के बाद एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रोकी सैन्य मदद

ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य आपूर्ति रोकने का सोमवार को आदेश दिया और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर युद्ध समाप्त करने के लिए रूस के साथ वार्ता में शामिल होने का दबाव डाला। इसके मद्देनजर ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं को बैठक करने की तात्कालिकता महसूस हुई।
 
यूरोप एक स्पष्ट खतरे का सामना कर रहा : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं को लिखे एक पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप एक स्पष्ट खतरे का सामना कर रहा है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा। हमारी कुछ बुनियादी धारणाओं को कमजोर किया जा रहा है।ALSO READ: यूक्रेन के मामले में ट्रंप की 5 गलतियां, क्या बदलेगा समीकरण?
 
यूरोपीय संघ के नेता रक्षा खर्च के लिए अधिक धनराशि प्राप्त करने तथा प्रतिबंधों को कम करने के तरीकों पर विचार करेंगे।लेकिन यूरोपीय संघ के लिए शायद सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समय में एकजुट रुख अपनाना होगा, जब यह विभाजित है। यूरोपीय संघ जो कुछ भी करता है, उसके लिए सर्वसम्मति की आवश्यकता होती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में थाने का ASI 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड