क्रिसमस से पहले बड़े हमले की साजिश नाकाम

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (10:47 IST)
लॉस एंजिल्स। खुफिया एजेंटों ने अमेरिकी नौसैना के एक पूर्व कर्मचारी को क्रिसमस के दौरान सैन फ्रांसिस्को में हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अदालती दस्तावेजों से इसकी जानकारी मिली है।
 
'एफबीआई' के विशेष एजेंट क्रिस्टोफर मैक्केनी द्वारा पेश किए गए एक हलफनामे के अनुसार 26 वर्षीय टो ट्रक चालक एवरिट एरोन जेमसन शहर के भीड़-भाड़भरे पर्यटन स्थल पियर 39 को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।
 
संदिग्ध ने खुफिया एजेंट को बताया कि कैसे वह विस्फोटक का इस्तेमाल कर 18 से 25 दिसंबर के बीच पियर में लोगों को निशाना बनाना चाहता था, क्योंकि क्रिसमस हमला करने के लिए सबसे उचित समय है। हलफनामे के अनुसार जेमसन ने बताया कि उसने बचने की कोई योजना नहीं बनाई थी, क्योंकि वह मरने को तैयार था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

मुझे उस दिन का इंतजार है, राहुल गांधी ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Delhi Exit Poll Results: एक्जिट पोल पर आया AAP का रिएक्शन, क्या बोली BJP

Arvinder Singh Lovely : अरविंदर सिंह लवली की प्रोफाइल, 4 बार कांग्रेस से जीते, क्या भाजपा से मिलेगी जीत

Kuno National Park : CM मोहन यादव ने 5 चीतों को कूनो के जंगल में छोड़ा, चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की

Indore के बिजनेसमैन के बेटे ने किया दुष्कर्म, रोमानिया से FIR दर्ज कराने इंदौर आई युवती

अगला लेख