Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान में सियासी बवाल, PTI नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, इमरान की भी मुश्किल बढ़ी

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में सियासी बवाल, PTI नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, इमरान की भी मुश्किल बढ़ी
, बुधवार, 25 जनवरी 2023 (08:48 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ पीटीआई नेता फवाद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौधरी की गिरफ्तारी को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इमरान को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। फवाद की गिरफ्तारी के बाद आर्थिक संकट से पस्त पाकिस्तान में सियासी टकराव बढ़ने की आशंका है। 
 
दरअसल फवाद ने इमरान खान के आधिकारिक निवास जमान पार्क के बाहर शरीफ सरकार को चुनौती दी थी। फवाद चौधरी ने शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला।
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, फवाद ने शाहबाज शरीफ सरकार के कार्यों की जोरदार निंदा करते हुए प्रधानमंत्री पर अस्थिर करने का आरोप लगाया। इसके बाद घर लौटते समय लाहौर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
इससे पहले कहा जा रहा था कि लाहौर पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है। इसके बाद देर रात से ही बड़ी संख्‍या में इमरान समर्थक उनके घर के बाहर इकठ्ठा हो गए।
 
वहीं आज सुबह PTI नेता फारुख हबीब ने एक ट्वीट में फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि आयातित सरकार पागल हो गई है।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान, फवाद चौधरी और असद उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Forecast Today: शीतलहर के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?