Festival Posters

अफगानिस्तान में शिया मस्जिद में विस्फोट, 30 से ज्यादा की मौत, कई घायल

Webdunia
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (16:10 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत की एक शिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान किए गए विस्फोट में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य जख्मी हो गए।
 
अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
 
इससे एक हफ्ते पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध स्थानीय संगठन ने उत्तरी प्रांत की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया था, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। यह कट्टरपंथी समूह तालिबान के शासन का विरोधी है और शिया समुदाय को मूर्तद (धर्मत्यागी) मानता है, जिन्हें मार दिया जाना चाहिए।
 
तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि कंधार प्रांत की एक मस्जिद को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया है। इससे हफ्ते पहले देश के उत्तरी हिस्से में इसी तरह का विस्फोट किया गया था। उन्होंने मामले की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और कहा कि जांच चल रही है।
 
तत्काल यह साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ है। जुमे की दोपहर में होने वाली नमाज़ में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। मस्जिद में अक्सर शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आते हैं, जिन्हें अक्सर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह निशाना बनाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

Cheapest gold in world: ये हैं दुनिया के वो 10 देश, जहां भारत से सस्ता मिलता है सोना! घूमने जाएं तो लाना न भूलें

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर SC ने जताई चिंता, केंद्र सरकार और CBI से मांगा जवाब

'जब भी मौका मिला कांग्रेस-विपक्ष ने बिहार को अपमानित किया..,' राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन यादव, जानें क्या कहा?

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

कौन हैं रिवाबा जडेजा, जिन्हें भूपेंद्र पटेल ने बनाया मंत्री

अगला लेख